बछरावा रायबरेली। जी हां स्थानीय थाने पर बीते 20 अप्रैल दिन सोमवार को मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 धारा 8/20 (स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें स्थानीय पुलिस के द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया। जब घटनाक्रम के विषय में जानकारी ली गई तो पता चला कि स्थानीय थाने में तैनात उपनिरीक्षक नितिन कुमार अपने हमराही अंकित राठौर के साथ रविवार की रात 9:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के खैरहनी ग्राम के निकट अपनी गस्त पर थे। तभी दो अभियुक्त रामनेवल पुत्र पारसनाथ निवासी जमुरावा थाना महाराजगंज एवं शैलेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय मन्नालाल निवासी तारापुर मजरे जमुरावा थाना महाराजगंज उन्हें बाइक से आते दिखे। दोनों थुलेडी- कन्नावा संपर्क मार्ग पर दिखे, जब उपनिरीक्षक द्वारा उनसे रोक कर पूछताछ की गई और उनकी जामा तलाशी ली गई तो उनके पास से एक किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर उक्त मुकदमा अपराध संख्या की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन चर्चा का विषय तब बन गया जब उक्त मुकदमा अपराध संख्या में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शैलेंद्र कुमार, जोकि वर्तमान समय में महाराजगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। जिनके पोस्टर उनके क्षेत्र में लगे हुए हैं। जब गांजा तस्करी में वह जेल गए तो स्थानीय लोगों के द्वारा चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया गया और चर्चा यह भी होने लगी कि आखिरकार बछरावां पुलिस के द्वारा उक्त मामले में जेल भेजे गए शैलेंद्र यादव व उनके साथी के विरुद्ध लिखे गए मुकदमे की प्रेस नोट क्यों नहीं जारी की गई। जो कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करती है। लेकिन जैसे ही उक्त मुकदमे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, तो लोगों के बीच इस बात की चर्चा गांजा तस्कर ही निकला जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी जोर-शोर के साथ शुरू हो गई। वही उक्त मामला क्षेत्र की राजनीतिक गलियों में माहौल गर्म किए हुए हैं और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को भी अपनी चर्चाओं में शक निगाह से देखा जा रहा है।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp