आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर

हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज स्थित रेलवे लाइन के पास चंद्रकेश पुत्र स्वर्गीय राम सुमिरन निवासी सलारपुर द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद एवं पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मृतक द्वारा पूर्व में वीडियो बनाकर पत्नी कामिनी व रघुनाथ को जिम्मेदार बताया गया। सूचना पर पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 91/ 2026 धारा 108 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मझिगवां क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त रघुनाथ पुत्र रामधनी निवासी सलारपुर थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेश कुमार पायला, आरक्षी राजीव कुमार आरक्षी रामप्रीत की महती भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp