रायबरेली । महराजगंज।कस्बे में स्थित शकील सरिया की दुकान पर आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी व्याप्त है। उनका आरोप है कि कवरेज के दौरान अधिकारियों ने पत्रकारों के मोबाइल छीन लिए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की कवरेज शुरू की। आरोप है कि उस समय टीम के कुछ सदस्य चाय-समोसा और नाश्ता कर रहे थे। जैसे ही पत्रकारों ने इसका वीडियो और फोटो बनाना शुरू किया, अधिकारियों ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करते हुए उनके मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए।
घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। पत्रकारों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान अंदरखाने लेन-देन और खानापूर्ति की आशंका को देखते हुए कवरेज रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तथा पत्रकारों के मोबाइल तत्काल वापस नहीं किए गए, तो जिलेभर के पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी की निगाहें प्रशासन व आयकर विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp