रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन बैडमिंटन हॉल में 9वीं क्यू (येलो बेल्ट) कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बेल्ट परीक्षा में सफल 25 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ लाइन सूजीत राय तथा आरआई लाइन मैनेजर दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, आत्मरक्षा और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सफल खिलाड़ियों को येलो बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।बेल्ट परीक्षा के मुख्य परीक्षक अभिषेक सरोज रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन कर सफल प्रतिभागियों को येलो बेल्ट के लिए उत्तीर्ण घोषित किया।समारोह में जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल, काउंसलर नीरज श्रीवास्तव, एसोसिएशन के सचिव आशीष जायसवाल, प्रशिक्षक रितिका गुप्ता, क्षितेन्द्र शास्त्री, रितिक गुप्ता, महिला आरक्षी वामा सारथी प्रियंका राजभर, आरक्षी वामा सारथी अमित शुक्ला सहित खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।
येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी श्रेयांश यादव, वेदिका यादव, आयांश वर्मा, मंथन पटेल, शेर्या मिश्रा, कर्तव्य चौधरी, आराध्या, भावना, राजवी वर्मा, अभि, उज्ज्वल मौर्य, वैष्णवी यादव, आरबी यादव, पिहू वर्मा, राजवीर सोनी, शेर्या, श्रेयस गोंड, अक्षत साहू, आन्या साहू, शिवाय यादव, आयुषी, दिपाली, माही यादव, गौरी यादव और हर्ष सिंह ठाकुर रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी सफल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
