रायबरेली । वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन जनपद रायबरेली में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों के सम्मान के क्रम में *वामा सारथी अध्यक्षा महोदया श्रीमती डॉ0भव्या प्रियदर्शनी पत्नी पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली , द्वारा वर्ष 2025 – 26 की कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया!उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई! सम्मान समारोह में सहायक श्रीमान, क्षेत्राधिकारी महोदय, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे!
साथ ही विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय चेतना जागृत करने के उद्देश्य से प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण की रक्षा के प्रति संकल्प बध्य करने के लिए वामा “(इको चैंप्स”) की आधिकारिक शपथ भी दिलाई गई।
