अमेठी। बीएचईएल जगदीशपुर स्थित बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर (स्वर्ण जयंती हॉल) के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन द्वारा 3 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित नवदिवसीय कराटे समर कैंप का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कैंप का समापन 11 अप्रैल 2026 को हुआ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (वित्त प्रमुख) श्री नीरज ठाकर जी एवं विशिष्ट अतिथि अपर महाप्रबंधक (DTG) श्री नवाजिश अली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कैंप के नौवें दिन प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान, राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने प्रतिभागियों को कराटे मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया। उनके प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मरक्षा एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता तथा सहायक प्रशिक्षक आदेश सोनकर भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री मनेंद्र सिंह नेगी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान बीएचईएल कम्युनिटी सेंटर के सचिव श्री रवि कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री मनीष सक्सेना, सदस्य श्री राजेंद्र यादव एवं श्री राजकुमार पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएचईएल प्रबंधन के साथ-साथ कम्युनिटी सेंटर के सचिव श्री रवि कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्री राजू प्रसाद, सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव एवं श्री राजकुमार पाल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp