रायबरेली। जिला कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वाधान में आयोजित आठवीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी, सिविल लाइन शाखा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं अकैडमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अरविंद श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं अतिथि डॉ. जे.के. गुप्ता , कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ऑफिशियल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें शरद सरोज, क्षितेंद्र शास्त्री, जितेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, रितिका गुप्ता, रितिक गुप्ता एवं आदेश सोनकर का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में आकर्षिका सिंह, अल्पिका सिंह, आराध्या शुक्ला, श्रेया कौशल, ओजस जायसवाल, अनम्य रावत, शौर्य पाल, अनिरुद्ध सिंह, सात्विक बाजपेई, आवेग प्रताप सिंह, जैनेश प्रताप सिंह, खुबैब रजा, मोहम्मद फहीम, आदित्य प्रताप सिंह, अविका, प्रणवी शुक्ला, आकर्ष, ठाकुर चैतन्य चौहान, अवधि सिंह, यश रावत, विराट सिंह, देवांश मिश्रा, देवन्या मिश्रा, अथर्व शर्मा एवं प्रतीक सिंह सहित अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न भार एवं आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रायबरेली का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सचिव आशीष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी 24, 25 एवं 26 अप्रैल को लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों में रमेश कुमार शुक्ला, बृजेश पाल, मनीष जायसवाल, पन्नालाल साहू, विकास बाजपेई, मौसम कुमार शुक्ला सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp