रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतूपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीते गुरुवार देर रात बीमारी से परेशान अधेड़ ने शारदा नहर में लगाई छलांग। 52 वर्षीय गिरिजा शंकर शर्मा बीमारी से चल रहे थे परेशान बीती रात को गांव के पास स्थित शारदा नहर में छलांग लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली नहर के पास ही उनकी साल पर चप्पल रखे हुए बरामद हुए हैं।पुलिस ने SDRF की टीम को घटना की जानकारी दी 24 घण्टे बाद भी SDRF की टीम गिरिजा शंकर शर्मा की तलाश में जुटी हुई है समाचार लिखे जाने गिरिजा शंकर शर्मा का सुराग लग सका भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल मिलएरिया थाना क्षेत्र के जैतूपुर स्थित शारदा नहर का मामला
