रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के निर्देशन में एवं वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकन कराटे फेडरेशन के तत्वाधान में कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का सफल आयोजन रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी निकट पीएसी कॉलोनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव सागर अग्रहरि (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह (जिला पंचायत सदस्य), शक्ति प्रताप सिंह एवं शशांक तिवारी (फाउंडर श्री मैरिज लॉन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष/ मुख्य प्रशिक्षक कराटे एसोसिएशन रायबरेली ने की, सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों का मूल्यांकन परीक्षक सेंसई सरद सरोज, सेंसई अभिषेक कुमार, सहयोगी सेंपाई प्रतीक सिंह एवं सेंपाई आराध्या शुक्ला द्वारा किया गया। जिसमें खिलाड़ियों का परीक्षण बेसिक तकनीक, काता, कुमिते एवं शारीरिक दक्षता के आधार पर किया गया।बेल्ट-वार उत्तीर्ण खिलाड़ी इस प्रकार रहे – वाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में ठाकुर चैतन्य चौहान, ठाकुर अक्षित चौहान, सात्विक बाजपेई, अन्मय रावत, शिवा शर्मा, जैस्मिन खान, आकर्षिका सिंह एवं आवेग प्रताप सिंह। येलो से ऑरेंज बेल्ट में आकर्ष, जैन आलम, देवांश मिश्रा, देवन्या मिश्रा, श्रेयस, अभिमान ठाकुर, पार्थ सिंह, वेदांत प्रजापति, अवधि सिंह, आयुष सिंह एवं ओजस जायसवाल। ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में कृतिका सिंह, आदर्श बहादुर सिंह, जैनेश प्रताप सिंह, अल्पिका सिंह, मोहम्मद फहीम, खुबैब रज़ा एवं अनिरुद्ध सिंह। ब्लू से पर्पल बेल्ट में यश रावत, सत्यार्थ पटेल, रुद्रांश पटेल एवं अविरल सिंह। पर्पल से मेरून बेल्ट में अजिनक्या पार्थ। मरून से ब्राउन थर्ड बेल्ट में अखंड प्रताप सिंह एवं विराट सिंह। ब्राउन थर्ड से ब्राउन सेकंड बेल्ट में अथर्व शर्मा, श्रेया कौशल एवं प्राणवी शुक्ला। ब्राउन सेकंड से ब्राउन फर्स्ट बेल्ट में रागी सिंह एवं आदित्य प्रताप सिंह। वहीं ब्राउन फर्स्ट से ब्लैक बेल्ट में अविका ने सफलता प्राप्त की। अतिथियों एवं परीक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और बधाई देते हुए कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम को देखकर क्योसी जसपाल सर महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी,कार्यक्रम के समापन पर आशीष जायसवाल सचिव एवं संस्थापक रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा सभी अतिथियों, परीक्षकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावकों में शिखा पाल, तोशिमा मिश्रा, बृजेश कुमार, मौसम कुमार शुक्ला, पन्ना लाल कौशल, अशोक कुमार, किशोरी शरण सिंह, राजेश कुमार, अमन मौर्या, सौरभ मौर्या, शिवम मौर्या, रितिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp