जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजादजांजगीर-चांपा
जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार उपचारित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना बम्हनीडीह एवं थाना बिर्रा पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब निर्माताओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापेमार अभियान संचालित किया गया इस उपचारित पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राम गोमदा (थाना बम्हनीडीह) एवं ग्राम करनौद (थाना बिर्रा) में पुलिस को लावारिस हालत में रखी लगभग 100 बोरी महुआ लाहन प्राप्त हुई, जिसे विधिवत उपचारित प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त शराब निर्माण में प्रयुक्त तबेला एवं अन्य उपकरणों को भी जप्त किया गया है पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने कहा कि,अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री समाज के लिए हानिकारक है। जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के विरुद्ध उपचारित कार्रवाई कर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता को अवैध शराब के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस प्रभावी और उपचारित कार्रवाई की सराहना की है तथा अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों की प्रशंसा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp