भारतीय कराते महासंघ एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सानिध्य में दिनांक ११ एवं १२ अक्टूबर को कन्याकुमारी में पॉलीटेक्निक कॉलेज में 21वी राष्ट्रीय स्तरीय कराते स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंदौर भोपाल जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों के कराते खिलाड़ी भाग लेंगे । स्पर्धा का संचालन सेवेंथ डान ब्लैक बेल्ट आर स्टीफेन के सानिध्य में आयोजित होगा । जिसके लिए एलेट स्पोर्ट्स अकादमी ने सर्वसम्मति द्वारा २० खिलाड़ियों की टीम का एलान किया । रवाना हुए खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में साक्षी लोधी वंशिका ठाकुर गार्गी भार्गव राधिका पंचोले सुरभि जायसवाल श्रेया भाटिया तमन्ना खोडे शामिल है । बालक वर्ग में देवराज खोड़े यशराज खोड़े प्रतीक श्रीवास वरुण राठौर रोहित कौशल दिव्यांश भाटिया कृष्ण सिंह तनवीक लश्करि सिद्धार्थ चौहान दिव्यांश भाटिया शामिल है । इनके मुख्य कोच अमय लश्करी होंगे । एवं महिला कोच माही धारू होंगी । वहीं खेल मैनेजर सहायक आभा ठाकुर रहेंगी । चिकित्सक सहायक मीनू गौर एवं मीडिया परामर्श आदित्य चौहान रहेंगे ।
