ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर/69वी अंतर शालेय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का विधिवत सरस्वती पूजन एवं ताइक्वांडो मेट पूजन कर हुआ भ भव्य शुभारंभ। पर्यवेक्षक अतिथि के रूप में मौजूद रहे दिनेश कुमार गोंड एवं सोनल दुबे और कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई भूपेन्द्र सलामे उप प्राचार्य द्वारा।
उक्त प्रतियोगिता 30 और 31 जुलाई में शासकीय श्रमोदय विद्यालय मगेली जबलपुर में आयोजित कराई जा रही है एवं प्रतियोगिता में जिला जबलपुर के कुल 40 विद्यालयों के कुल 110 छात्र एवं छात्राएं प्रतिभागिता कर रहे हैं।

प्रथम दिन बालिकाओं की मैच संपन्न कराए गए परिणाम इस प्रकार रहे-

14 वर्ष से कम बालिका में *प्रथम स्थान प्राप्त- आकृति, कन्या एमएलबी स्कूल, परी पटेल कन्या एमएलबी स्कूल, आर्या दुबे नचिकेता स्कूल, मिट्टी सिंह चौधरी मदर केयर स्कूल।
17 वर्षीय कम बालिका में प्रथम स्थान प्राप्त- आयुषी गोटिया, प्रेरणा ठाकुर ,संध्या ठाकुर, नव्या मिश्रा, माननया मिश्रा,।
19 वर्ष से कम बालिका में – प्रथम स्थान प्राप्त- राधिका गुप्ता, सोनम लोधी, सिमरन कुशवाहा, पार्वती पटेल, साक्षी बर्मन इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गोटेगांव नरसिंहपुर में खेलेंगे जोकि 18 व 19 अगस्त में आयोजित होगी।
सभी प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार के मुखिया प्राचार्य अब्दुल शाहिर शेख एवं उप-प्राचार्य भूपेंद्र सलामे , एवं पर्यवेक्षक अतिथि दिनेश कुमार गोंड और सोनल दुबे, विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी दीपक राजोरिया श्रीमती काजोल शर्मा राजकुमार यादव, रितेश वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp