हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
दिनांकः16.04.2024
*1.थाना चील्ह पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.04.2024 को उप-निरीक्षक रामकृपाल यादव मय पुलिस टीम थाना चील्ह क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चील्ह क्षेत्र से अभियुक्त आशीष कुमार बिन्द पुत्र लालचन्द्र बिन्द हालपता-पूर्णमासी ग्राम नेवढ़िया थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-69/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*2. थाना लालगंज पुलिस द्वारा 125 ली0अवैध कच्ची देशी शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः16.04.2024 को उप-निरीक्षक बजरंगबली चौबे व उप-निरीक्षक रामनारायण शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र में अवैध/अपमिश्रित शराब बनाने वाले ठिकाने पर दबिश देकर 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1.सूरज उर्फ विश्वनाथ पुत्र जुगनू निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2.चाँदनी पत्नी चाँद निवासिनी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से क्रमशः 55 लीटर व 70 लीटर(कुल 125 लीटर) अवैध/अपमिश्रित कच्ची देशी शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 04-04 अदद एल्युमिनियम का पात्र, 04-04 अदद कनस्तर पाइपयुक्त इत्यादि बरामद करते हुए 02 भट्ठियों को नष्ट किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0स0-88/2024 व मु0अ0सं0-89/2024 अन्तर्गत समस्त धारा 60(2) उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।


*3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-02
थाना को0कटरा-01
थाना विन्ध्याचल-06
थाना कछवां-01
थाना पड़री-01
थाना चुनार-02
थाना राजगढ़-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp