30 सितम्बर तक वाहन का फिटनेस जनपद में करा सकते है: एआरटीओ
जनपद में मैन्यूअल फिटनेस परीक्षण सुविधा उपलब्ध
फिटनेस की सुविधा अब ए०आर०टी०ओ कार्यालय में उपलब्ध
जिला रिपोर्टर
रायबरेली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया है कि भारत सरकार सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिन जिलों में स्वाचालित परीक्षण केंन्द्र (एटीएस) अभी तक चालू नहीं हो सका हैं वहां मैन्यूअल फिटनेस परीक्षण आयोजित करने और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने हेतु 30 अप्रैल 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया है कि जनपद रायबरेली में मैन्यूअल फिटनेस परीक्षण सम्बन्धित कार्य का संपादन कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया जायेगा।उन्होंने समस्त वाहन स्वामीयों को सूचित किया हैं कि जिन वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो गये हैं या समाप्त होने वाले हैं उन वाहनों फिटनेस करा सकते है।
