वैशाख माह की पूर्णिमा के अवसर पर सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा गई निकाली, भारी संख्या में धम्म अनुयायी रहें मौजूद।
जिला रिपोर्टर
रायबरेली । जनपद के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। सबसे पहले रायबरेली के डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सभी बुद्ध अनुयाई एकत्रित हुए। यहां पर सामाजिक चिंतक डॉ सुनील दत्त ने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना करायी। तत्पश्चात उन्होंने त्रिसरण और पंचशील ग्रहण कराया। इसके बाद विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील के संयोजकत्व में सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा निकाली गई, जिसमें तमाम पुरुषों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यह सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा शहर के बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर यूनियन बैंक चौराहा, खालसा चौक, सुपर मार्केट, घंटाघर, कोतवाली रोड, दीवानी कचहरी, बस स्टॉप, डीएम आवास के पास स्थित बुद्ध प्रतिमा स्थल और अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। यहां एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कान्त, अध्यक्ष आसाराम रावत एवं महामंत्री रोहित चौधरी ने तथागत बुद्ध को नमन बंदन करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध वैशाख माह की पूर्णिमा को 563 ईसा पूर्व लुंबिनी वन में पैदा हुए थे, जो इस समय नेपाल में है। इसी दिन वैशाख माह की पूर्णिमा को 528 ईसा पूर्व बोधगया में उन्हें संबोधि प्राप्त हुई थी। इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। उनकी शिक्षाएं पहले भी प्रासंगिक थीं आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगी। आज विश्व में हिंसा और अशांति का माहौल है। बुद्ध के बताए मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति लाई जा सकती है। अंत में त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास एससी एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा लोगों को भोजन दान कराया गया। मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना चौधरी,ने तथागत बुद्ध को नमन कर भोजनदान की शुरुआत किया।बौद्धाचार्य अशोक सावंत एवं एडवोकेट शाक्य एस एन मानव के द्वारा अंत में मंगल मैत्री की कामना की गई। इस सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा में पिंकी दोहरे, प्रीती गौतम, पुष्पा रावत, रेखा राजेश कुरील, सुनीता अम्बेडकर, विद्या आर्या, माया आर्या, धम्म प्रीता बौद्ध,आर डी कुरील, सी बी गौतम, उपेंद्र कुमार, नीरज रावत, अमर सिंह, विमल किशोर सबरा, हरी प्रसाद शास्त्री, दिनेश वाल्मीकि, शिव शंकर वाल्मीकि,समीर आनंद,वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश यादव, सौरभ यादव, संत सेवक वर्मा, एडवोकेट रामेश्वर भारती, अभय सोनकर, शिव शंकर जयप्रकाश, मनोज कुमार, प्रेम चंद भारती , वंश बहादुर यादव आदि लोग सम्मिलित रहे। इस सद्भावना धम्म मैत्री यात्रा को रायबरेली अधिवक्ता संघ एवं अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा रायबरेली के द्वारा जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस यात्रा में बौद्ध धम्म की क्या पहचान, मानव- मानव एक समान जैसे जन कल्याणकारी नारे भी लगाए गए।
