संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहरा खेड़ा गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त गांव निवासी मृतक मनोज कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय शीतलादीन प्रजापति उम्र लगभग 42 वर्ष का शव गांव के बाहर स्थित एक अर्जुन हर्रा के पेड़ में साल के सहारे फ़ासी के फंदे से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके पश्चात गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp