स्नातक चुनाव में अधिक मतदान के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति जिला प्रभारी ने ली बैठक

23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान एमएलसी व प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान हो इसके लिए जिला प्रभारी ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है l

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जितने भी मतदाता बने हैं उसमें 80% मतदाता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाए गए हैं इसलिए उन मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए कार्यकर्ता प्रयासरत रहे और विपक्षी मतदाताओं को भ्रमित ना पाए इसके लिए भी सतर्क रहें l


बैठक में प्रत्याशी इं.अवनीश सिंह भी मौजूद रहे उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस प्रकार से उन्होंने अपने कार्यकाल को निष्ठा ईमानदारी से पूरा किया है उसी प्रकार इस बार भी वह पूर्ण रूप से प्रयास करते रहेंगे l

बैठक में जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह विधायक अशोक कोरी पूर्व विधायक , एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह,जिला सरकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक सिंह, इं.विजय रस्तोगी,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अंजली मौर्य, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे l

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp