थाना डीह में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां

रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व पर थाना डीह क्षेत्र में पुलिसकर्मियों एवं सहयोगियों द्वारा जरूरतमंदों के साथ दीपावली मनाकर सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश की गई।

इस अवसर पर पूरे दुबे लोधवारी में अनाथ बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटते हुए कपड़े, मिठाई, पटाखे एवं दीपावली पूजन सामग्री वितरित की गई। वहीं लोधवारी की मलिन बस्ती में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, साड़ियां, मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां तथा दीपावली से जुड़ी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

इस पहल से बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सभी ने मिलकर दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना रहा।

इस तरह थाना डीह क्षेत्र में दीपावली का पर्व सेवा, सहयोग

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp