लालगंज/ रायबरेली। कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित बेबी गेम्स ‘नन्हे कदम ओलम्पिक की ओर’ में रायबरेली के नन्हे मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की बॉक्सिंग स्पर्धा में रायबरेली की टीम ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 27 पदक अपने नाम किए।
ग्रीन पार्क, कानपुर में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 3 से साढ़े 4 वर्ष, साढ़े 4 से साढ़े 6 वर्ष तथा साढ़े 6 से साढ़े 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। 8 अक्टूबर को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रायबरेली की टीम ने कोच डिम्पी तिवारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक विजेता: उत्कर्षा शुक्ला, माहेनूर, आराध्या, रतन वर्मा, प्रणव आनन्द और लावान्स गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
रजत पदक विजेता: चेरुपल्ली हंविता, वासु सोनी, अनिकेत कुमार, अरविक सिंह, सोर्या आनन्द, समर गोतवाल, आराध्या गुप्ता, आराध्या वर्मा और चिमाता रचिता श्री ने रजत पदक हासिल किए।
कांस्य पदक विजेता: ऋषिका साहू, पीहू कुमारी, दिव्यांशी मौर्या, अनन्या वर्मा, ऋषिका यादव, ईशान, शक्षम वर्मा, सात्विक वर्मा, आदित्य कुमार पाल, वैभव सोनी, आदित्य आर्यन और रुद्रा प्रताप ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजक रजत आदित्य दीक्षित ने रायबरेली के नन्हे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ये खिलाड़ी एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे।
रायबरेली की टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नन्हे खिलाड़ियों की इस सफलता को जिले में बाल खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
