वैदिक इंटर कॉलेज में हुई विशेष बैठक, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और स्काउट भवन को नियमित खोलने का प्रस्ताव

रायबरेली। स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर-गाइडर एवं स्काउट-गाइड संस्था की गतिविधियों को पुनः सक्रिय करने की मांग को लेकर वैदिक इंटर कॉलेज, रायबरेली में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रशिक्षण से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रयान इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट शिक्षकों एवं गाइड कैप्टनों ने पिछले दो-तीन वर्षों से स्काउट-गाइड बच्चों के द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार शिविरों का नियमित आयोजन न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गतिविधियां बाधित होने से बच्चों को प्रशिक्षण एवं आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज के प्रधानाचार्य एवं सहायक आयुक्त डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी इस स्थिति पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चे प्रतिमाह शुल्क देते हैं और उसका निर्धारित हिस्सा जिला संस्था को भी भेजा जाता है। इसके बावजूद बच्चों के प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल रहा है।

बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज गौरा, रायबरेली मेजर हरिश्चंद्र सिंह को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए जाने के संबंध में जिला मुख्य आयुक्त/मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली को परामर्श देने का निर्णय लिया।

बैठक में विद्यालय, तहसील एवं जिला स्तर पर स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण तत्काल शुरू कराने, विद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करने तथा स्काउट भवन को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर स्काउट भवन नियमित रूप से खोला जाएगा, ताकि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले किसी भी स्काउटर, गाइडर, स्काउट या गाइड को निराश होकर वापस न लौटना पड़े।

बैठक में जिला कमिश्नर स्काउट डॉ. महेंद्र सिंह, जिला कमिश्नर गाइड डॉ. स्मिता मिश्रा, सहायक कमिश्नर डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, शत्रुघ्न सिंह चौहान, डॉ. महेंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, सुमन सिंह, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, पूनम वर्मा, श्रीमती सुंदरी देवी सहित लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर, प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी, स्काउटर-गाइडर एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में निर्मला देवी, साधना शर्मा, रूपेश कुमार, शिव शरण सिंह, शिवेंद्र सिंह, अनीशा, तनवीर, श्री राम यादव, निरुपमा बाजपेई, माता प्रसाद वर्मा, मालती वर्मा, मोहिता उपाध्याय, देवेंद्र बाजपेई, अमिता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रेनू, छीटू राम यादव, बृजेश चंद बाजपेई, सुषमा शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य परिषद की ओर से बृजेश कुमार तिवारी, डॉ. राजेंद्र बहादुर सिंह, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, लाल संजय प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार पटेल, श्याम नारायण सिंह, सरोज सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी, स्काउटर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कविश कुमार, सूर्यकांत मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, जितेंद्र सिंह, हरनाथ पांडे, रिचा त्रिपाठी, अजय सिंह चंदेल समेत बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड से जुड़े प्रतिनिधियों ने बैठक में सहभागिता की।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp