filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 275.54764;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 39;zeissColor: bright;

वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत

Raebareli! उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण को साधने में लगे हुए हैं उसी के तहत वैश्य एकता परिषद ने भी अपनी रणनीति बनाई है और 27 अक्टूबर 2026 को जिले में एक बड़े वैश्य महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है l स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी गई लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने भी सहमति जताई है कि जो भी राजनीतिक पार्टी वैश्य समाज के प्रत्याशी पर विश्वास करेगी समाज उसके साथ रहेगा l

ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने साफ कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी के नियम पर अब समाज काम करेगा वैश्य समाज सिर्फ राजनीतिक पार्टियों को मजबूत करने और उन्हें वोट देने तक सीमित नहीं रहेगा l

जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि वैश्य एकता परिषद के द्वारा 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के बड़े वैश्य नेता और जनप्रतिनिधि एकत्रित होंगे इसी सम्मेलन के माध्यम से चुनाव की रणनीति तय की जाएगी l

राष्ट्रीय महासचिव इं.विजय रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय हुआ कि जो राजनीतिक वैश्य समाज को सम्मान देगा और चुनाव में भागीदारी करने के लिए टिकट देगा समाज उसका समर्थन खुलकर करेगा l

जिला महामंत्री आलोक गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता करेंगे और कार्यक्रम में रायबरेली के चुने हुए जनप्रतिनिधि जिसमे महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरल साहू, लालगंज अध्यक्ष सरिता गुप्ता उनके प्रतिनिधि जितेंद्र अग्रहरि, ऊंचाहार अध्यक्ष ममता जायसवाल उनके प्रतिनिधि टिल्लू जायसवाल और सलोन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी उपस्थित रहेंगे l

इसके साथ विभिन्न उपजातियां के जिला अध्यक्ष और उनके समाज के लोग उपस्थित रहेंगे जिसमें अग्रहरि समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि, अग्रवाल समाज से पवन गुप्ता, जयसवाल समाज से संजय जयसवाल, साहू समाज से संतोष साहू, पटवा समाज से शिवरतन पटवा, कौशल समाज से अमर चंद्र गुप्ता, स्वर्ण समाज से गोविंद सोनी, दोसर समाज से गोपाल गुप्ता व मोदनवाल समाज से बबलू मोदनवाल अपने समाज के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे l

इसके साथ ही वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी फूलचंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता,आर बी वैश्य,रामगोपाल वैश्य, वीरेंद्र अग्रहरि,अरविंद जायसवाल, डॉ जेके गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहेंगे l

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp