ByRAKESH KUMAR

Aug 30, 2026

कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम अगली बेल्ट बेल्ट के लिए हुए पदोन्नति

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

रायबरेली। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, रायबरेली द्वारा आयोजित एवं कराटे एसोसिएशन रायबरेली के मार्गदर्शन में रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों के लिए कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का आयोजन रविवार को 25वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 25वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट श्री लाल भरत कुमार पाल जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंद श्रीवास्तव जी, सहायक कमांडेंट श्री अजय यादव जी, क्वार्टर मास्टर श्री आनंद कुमार तिवारी जी एवं सूबेदार मेजर श्री बृजमोहन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नई बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अगली बेल्ट के लिए पदोन्नत किया गया।
कार्यक्रम में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता जी तथा सचिव एवं प्रशिक्षक श्री आशीष जायसवाल जी का विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशन रहा। मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों एवं आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया अभियान के संदेश को भी प्रमुखता दी गई। खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने किहोन, काता, शारीरिक दक्षता, मौखिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, आत्मरक्षा प्रदर्शन, लाठी संचालन सहित विभिन्न तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी
सफेद से पीली बेल्ट:
माही विश्वकर्मा, सान्वी, अक्षिता, श्रेया सोनी, अभय राज सोनी, गोबिंद यादव, प्रिशा, काजल सिंह, प्रत्यूष गुप्ता, अर्णव यादव, अथर्व यादव एवं दिव्यांका वर्मा।
पीली से नारंगी बेल्ट:
आकर्षिका सिंह, जैस्मीन खान, मिष्ठी सिंह, रिया गुप्ता, आराध्या मिश्रा, तनय मिश्रा, अर्तिका मिश्रा एवं शिवम मौर्या।
नारंगी से हरी बेल्ट:
संबंध कुमार, ठाकुर चैतन्य चौहान, ठाकुर अक्षित चौहान एवं सात्विक बाजपई।
हरी से नीली बेल्ट:
अन्वी मिश्रा, अनय मिश्रा, ओजस जायसवाल, अद्विक यादव, जैनेश प्रताप सिंह एवं आकर्ष मौर्या।
नीली से बैंगनी बेल्ट:
अनिरुद्ध सिंह, मोहम्मद फहीम, खुबैब रज़ा एवं अल्पिका सिंह।
मैरून से ब्राउन तृतीय बेल्ट:
सत्यार्थ पटेल, रुद्रांश पटेल एवं आजिंक्य पार्थ।
ब्राउन द्वितीय से ब्राउन प्रथम बेल्ट:
विराट सिंह।
ब्राउन प्रथम से ब्लैक बेल्ट (शोडान):
प्राणवी शुक्ला एवं श्रेया कौशल।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षितिंद्र शास्त्री, जितेंद्र सिंह, युवराज सिंह, रितिका गुप्ता, प्रतीक सिंह, रागी सिंह, अविका एवं आराध्या शुक्ला सहित समस्त पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष मणि दुबे जी, आध्यात्मिक योगाचार्य बृजमोहन लाल गुप्ता जी, सहस्त्रबाहु सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक श्री जितेंद्र जायसवाल जी तथा श्री मनोज जायसवाल जी सहित 25वीं वाहिनी पीएसी के जवान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट का उद्देश्य रायबरेली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें कराटे के अगले स्तर के लिए तैयार करना है। सफल खिलाड़ियों को नई बेल्ट एवं प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp