– जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली
– पूरे लोकसभा क्षेत्र को सेक्टर व जोन में बांटा गया
– शीघ्र ही सेक्टर व जेान प्रभारी होंगे नियुत
– विधान सभा के परिणाम में लोकसभा पर सपा का कब्जा

रायबरेली, 9 अप्रैल, 2023!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मन्त्री इंद्रजीत सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एैलान किया कि रायबरेली लोकसभा चुनाव सपा लड़ेगी और जीतेगी।  इन्दजीत सरोज आज सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से रायबरेली आये।  सपा कार्यकर्ताओं ने टोल गेट से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया, दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।  इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय किया जायेगा।  एक बूथ पर 10 यूथ बनाये जायेंगे।  10 बूथों का एक सेक्टर बनाया जायेगा।  6 से 8 सेक्टर को एक जोन बनाया जायेगा।  एक विधान सभा क्षेत्र को 8 से 10 जोन मंे बांटा जायेगा।  शीघ्र ही पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अप्रैल के अंत तक सेक्टर व जोन के प्रभारी नियुक्त कर दिये जायेंगे।  कार्यकर्ताओं के बल पर सपा का परचम लहरायेगा।  बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव एवं संचालन अरशद खान ने किया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में हर बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता बन चुके हैं।  शीघ्र ही बूथों को संगठित करने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।  बैठक में विधायक डा0 मनोज पाण्डेय, श्याम सुन्दर भारती, राहुल लोधी, वरिष्ठ नेता ओपी यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो0 इलियस, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, सभी ब्लाकों व विधान सभा के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बीमारी के कारण सरेनी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।  
बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सोनकर, रामसेवक वर्मा, मो0 शमशाद, शत्रोहन मौर्या, शत्रुघ्न पटेल, चन्द्रकली भारती, राकेश त्रिवेदी, कृपाशंकर यादव, विनय यादव, पवन पटेल, सुरेन्द्र यादव, कल्लू चौधरी, सन्तोष श्रीवास्तव, विनायक कृष्ण सोनकर, छोटेलाल पासवान, कु0 अलका एडवोकेट, संजय पासी, शिवदुलारी यादव, सीमा सिंह, शिवनरायन सिंह, रवीन्द्र पाण्डेय, राजेश मौर्या, सुरेश पटेल, मो0 इरफान, सन्तराम पासी, अंकित पटेल, मो0 सलीम, आई. जावेद, मो0 फहीम, जेपी यादव, शिव बहादुर सिंह यादव, अनुज यादव, श्याम सिंह चौहान, दिलदार राईनी, अश्वनी यादव, चेतराम राजपूत, शिवशंकर चौधरी, मुनेश्वर पासी, रामस्वरूप पासी, शकील मंसूरी, शिवकुमार यादव, रेहान कजियाना, धुन्नी मौर्या, अरविन्द चौधरी, मो0 इजहार आदि लोग उपस्थित रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp