हिमांशु अग्रहरि जिला सामान्य

मीरजापुर 11 मार्च 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में अनुपस्थित चार प्रभारी चिकित्साधिकारियों का से स्पष्टीकरण की मांग करते हुये कार्यशैली में जिलाधिकारी ने सुधार लाने का निर्देश दिया। अनुपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा, गुरूण्डी लालगंज एवं हलिया से स्पष्टीकरण की मांग करते हुये जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य के विभिन्न मदो में खराब प्रगति होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अहरौरा एवं हलिया को वहां से हटाकर किसी दूसरे एम0ओ0आई0सी0 को तैनात करने का मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति मद में प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुये सभी सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0पी0 पर स्वास्थ्य सेवाए व सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कुछ प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा बी0सी0पी0एम0 की तैनाती न होने की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जब तक बी0सी0पी0एम0 की तैनाती नही होती है तब तक ऐसे स्थान पर जहां बी0सी0पी0एम0 न हो कम्प्यूटर आपरेटर को प्रशिक्षित करते हुये उन स्थानो पर कार्य हेतु भेजा जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जमालपुर, छानबे व पड़री में आशाओं व स्वास्थ्य कर्मियो को दिये जाने वाले प्रशिक्षण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आशाओं के मानदेय के भुगतान समय से कराने तथा जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियो को देय धनराशि को समय पर भुगतान कराने का निर्देश दिया। एम0ओ0आई0सी0 गुरूसण्डी के कई स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये अगले माह प्रगति लाने का निर्देश देते हुये कहा कि यदि अपेक्षित प्रगति नही आती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में आर0सी0एच0 पोर्टल, परिवार नियोजन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, गोल्डन कार्ड की प्रगति, बच्चों का वजन, फैमिली प्लानिंग आदि बिन्दुओ पर विस्तृत समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात यूनीसेफ तथा डब्लू एच0ओ0 के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा के अलावा सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व एम0ओ0आई0सी0 उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp