हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता

मीरजापुर 19 अगस्त 2023- शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सभी सम्बंधित अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये निस्तारण करायें। राजस्व मामलों में अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर निराकरण कराएं, संबंधित पोर्टल पर भी शिकायतों को आनलाइन करायें दर्ज। उक्त निर्देश जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मड़िहान में आये फरियादियों के सुनी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों दिया। उन्होंने कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो। शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओ को सुना गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 97 श्किायतों में 06 का मौके पर निस्तारण करते हुये शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों प्रेषित करते हुये गुणवततापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी यदि बार बार प्रार्थना पत्र लेकर आया अथवा गलत ढंग से निस्तारण की रिपोर्ट आयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष श्रीमती रमनी देवी पत्नी राम प्यारे निवासी-कुहकी पो0 पथरौर ब्लाक पटेहरा तहसील मड़िहान के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर कई महीनो से दिव्यांग पेंशन न आने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, उपजिलाधिकारी मड़िहान युगान्तर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वर्मा, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र दूबे, मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp