रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित कराटे मार्शल आर्ट्स आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बच्चों का उत्साह और लगन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को पंच, किक, ब्लॉक तथा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की प्रभावी तकनीकें सिखाई जा रही हैं।
पुलिस विभाग के सीओ लाइन अनिल कुमार सिंह, आरआई मैनेजर दुबे, महिला कल्याण केंद्र में नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका राजभर एवं आरक्षी अमित कुमार अनिल कुमार मौर्य
कांस्टेबल
स्टोर  ने इस कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को बच्चों के लिए एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है और इस प्रकार के शिविर बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण शिविर में सहायक प्रशिक्षक क्षितेंद्र शास्त्री, आशिष जायसवाल एवं रितिका गुप्ता भी बच्चों को कराटे की बारीक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी एक सशक्त जरिया है। नियमित प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

पुलिस लाइन में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर की अभिभावकों द्वारा भी खूब सराहना की जा रही है। बच्चों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी खेल एवं आत्मरक्षा के प्रति तेजी से जागरूक हो रही है। शिविर के माध्यम से बच्चों को बेहतर नागरिक बनने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जा रही है।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp