लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम ने की प्रेस ब्रीफिंग

 

 

रायबरेली लोकसभा चुनाव का बिल्कुल बजते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा 3:00 बजे अधिसूचना जारी करते ही जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा सुपरमार्केट अस्पताल चौराहा हाथी पार्क सिविल लाइन सहित विभिन्न चौराहा पर लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की वोटिंग व पोस्ट को नगर पालिका की टीम द्वारा उतारा गया। डीएम,एसपी, पीएसी व भारत सीमा तिब्बत पुलिस बल के जवानों के द्वारा क्षेत्र में पैदल मार्च कर भ्रमण किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को धारा 144 का पालन करने का एहसास कराया। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव अधिसूचना में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराने की बात कही गई जिसमें रायबरेली जिला आगामी 20 मई 2024को पांचवें चरण में आता है इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में पुलिस के जवानों पीएससी के जवान एवं अन्य जवानों के साथ विभिन्न गली मोहल्ले चौराहों पर जाकर पैदल मार्च किया।जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के साथ पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल के द्वारा भ्रमण करने के उपरांत बचत भवन में मीडिया की बांधों को संबोधित किया गया और उनसे कहा गया कि आप लोग चौथे स्तंभ है जैसे पुलिस प्रशासन सकरी होकर अपना कार्य कर रहा है वैसे आप लोगों से भी उम्मीद है कहीं पर भी अगर कोई भी गलत कार्य या चुनाव मैं गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की जा रही है तो आप लोग प्रशासन की मदद करें प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp