आज दिनाक 3मार्च 2024को रायबरेली शहर में निकट हाथी पार्क के पीछे मोहल्ला रफी नगर (अहमद पुर नजूल) में स्थित रैदास समाज का वर्षों पुराना सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर (रैदास आश्रम सामुदायिक केंद्र) को स्वार्थीतत्व, दबंग भूमाफियाओ द्वारा अवैध तरीके से कब्जा और तालाबंदी कर रैदास समाज और रैदास अनुयाईओ को मन्दिर के अंदर पूजा पाठ करने पर रोक लगाये जाने के विरोध में जनपद के रैदास समाज, बहुजन वादी, समता वादी, अम्बेडकर वादी,संविधान पसन्द, धम्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में बहुजन नेता राजेश कुरील के नेतृत्व में सैकड़ों रैदास अनुयाइयों ने मन्दिर गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन कर कड़ा आक्रोश व्यक्त कर देश के माo महामहिम राष्ट्रपति महोदय , माo प्रधान मंत्री महोदय, एंव उo प्रo के माo महामहिम राज्यपाल महोदय, माo मुख्यमंत्री महोदय से रैदास मन्दिर/आश्रम सामुदायिक केन्द्र को अवैध कब्जेदारो से मुक्त कराकर, मन्दिर का ताला खुलवाकर , समाजहित और जनहित में रैदास समाज की देख रेख में उक्त संस्था पर प्रशासक नियुक्त कर रैदास मन्दिर में पुन: पूजा पाठ करने एंव संचालित किए जाने की मांग किया। जिलाधिकारी महोदय रायबरेली के द्वारा मांग पत्र सदर तहसील की नायब तहसीलदार महोदया को सौंपा ज्ञापन। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम सजीवन कोरी अध्यक्ष वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एंव विकास परिषद् एंव संचालन बहुजन नेता विमल किशोर सबरा संयोजक मिशन जय भीम ने किया।
धरना प्रदर्शन में आये ईo एस. के. आर्या, ईo अमर सिंह, रोहित प्रतिपक्षी,हरि शंकर वाल्मिकी, एडoस्वामी दयाल एडo शिव कुमार,एडo यशपाल, राम निवास गौतम , राज कुमार आर्या, प्रधान चकरार अजय कुमार, डी पी नीरज, राम प्रसाद बौद्घ अशोक प्रियदर्शी, सुनीता अम्बेडकर, फूलकली, हरिप्रसाद शास्त्री, समुझ लाल धीमान, मास्टर राम भरोसे, सतेश गौतम, नीरज हंस, माईदीन बौद्ध ने कहा वर्षो पुराने मन्दिर को मौका पाकर शहर के कुछ दबंग भू माफिया ,स्वार्थी तत्वों ने अपने धन बल और प्रभाव से परिसर को अपने निजी उपयोग हेतु मन्दिर में ताला बन्दी कर , मन्दिर के अंदर पूजा पाठ जयंती समारोह व अन्य सामाजिक धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दिया है। जिससे रैदास समाज और रविदास अनुयाइयों में एक जन आक्रोश व्याप्त हैं। इस कृत का पूरा बहुजन समाज निंदा करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय सुदर्शन बचोले प्रसाद, दिनेश कुमार आजाद वाल्मिकी, ज्योति उर्फ नगीना, चंद्रिका प्रसाद अरविन्द कुमार, आलोक कुमार रामखेलावन, नीरज आजाद, रविन्द्र कुमार, कांतिदेवी, हरिकेश गौतम आशा राम रावत, आदि सैकड़ों सन्त रविदास अनुयाई एंव बहुजन वादी संविधान पसन्द अम्बेडकर वादी महिला एंव पुरुषों ने सन्त रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर, जिला प्रशासन से रविदास मन्दिर को अवैध कब्जे दरो से मुक्त कर मन्दिर को संचालित करने की मांग किया अन्यथा की स्थित में जनपद में एक बडा जन आन्दोलन करने का आह्वाहन किया

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp