महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र में स्थित झारखण्डेश्वर धाम अमांवा के एक मात्र स्वयं भू शिव मंदिर में वैसे तो पूरे वर्ष ही भक्तों का तांता लगा रहता है किन्तु साल में दो बार सावन तथा फाल्गुन में शिव रात्रि करीब आते ही उत्सवों एवं शिव आराधन तथा रुद्राभिषेक का दौर शुरू हो जाता है इस मंदिर की प्रतिष्ठा इस बात से है कि यह एक पुरातन काल का देव स्थान है जिसके पुनर्निर्माण कराने का उल्लेख मिलता है किन्तु मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का दावा कहीं भी उल्लिखित नहीं मिलता है कोई कोई मंदिर के इतिहास को युगों पुराना बताता है इसी क्रम में आज क्षेत्र के पूरे बिन्दा सिंह निवासी जितेंद्र सिंह ने परिवार एवं समाज के साथ भूत भावन भगवान् भोलेनाथ के पावन विग्रह पर रुद्राभिषेक कर भोले नाथ से देश और समाज के कल्याण की कामना की इस पूजा में मुख्य रुप से यजमान के रुप मैं जहाँ अभिनव सिंह ने संकल्प लिया वहीं रुद्राभिषेक कराने हेतु पूरोहित के रुप में सुल्तानपुर अमेठी से आये विद्वान पंडितों क्रमशः शुभम् शास्त्री एवं उनके साथियों के द्वारा अनुष्ठान पूरा कराया गया।इस मौके पर अंकित सिंह,राजन सिंह योगेन्द्र,राजू सोनी, सन्तोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, सागर महाराज, रमेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, शिव कुमार सिंह शिव,अंजनी कुमार सिंह, शालिनी सिंह, शकुंतला देवी,रामा देवी, माधुरी सिंह।
