दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू किया कार्यवाही

 

महराजगंज रायबरेली। दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू किया कार्यवाही। जानकारी के अनुसार ट्रक खड़ा करने को लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना कोतवाली क्षेत्र के पूरे चूनू, रुद्र नगर की है। गांव निवासी प्रथम पक्ष मंजू देवी पत्नी राजेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ट्रक खड़ा करने को लेकर शनिवार देर रात्रि गांव के ही संतोष पुत्र राम नरेश,राम नरेश पुत्र बाबूलाल, आरती पत्नी संतोष कुमार व श्यामावती पत्नी राम नरेश भद्दी भद्दी गालियां देने लगे, मना करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में शिवम व उसकी पत्नी मंजू चोटिल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र राम नरेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही शिवम पुत्र राजेश, प्रियंका पुत्री राजेश, मंजू पत्नी राजेश व बच्चन पुत्र सुखदीन रात्रि में दरवाजे पर ट्रक खड़ा करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर संतोष, रामनरेश व श्याम वती को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर चार महिलाओं समेत आठ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp