विकास कार्यों से संबंधित बैठक में प्रकाश डाला गया और केसे क्षेत्र का विकास किया जाए इस पर उपस्थित प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अधिकारियों के बीच चर्चा की गई और बैठक संपन्न हुई

 

महराजगंज रायबरेली। सोमवार को ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बतातें चलें विकास कार्यों से संबंधित बैठक में प्रकाश डाला गया और केसे क्षेत्र का विकास किया जाए इस पर उपस्थित प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अधिकारियों के बीच चर्चा की गई और बैठक संपन्न हुई। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया वर्ष में दो बार बैठक का आयोजन होना होता है जिसमें विकास कार्यों से संबंधित बैठक की गई और ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा की गई और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। ब्लाक प्रमुख राजकुमार ने भी विकास को लेकर चर्चा किया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर सहमति जताई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी, एपीओ राजीव त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह, दिनेश सिंह राठौर, ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, रमेश मौर्या सहित अन्य ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp