चौहान गुट टीम ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर किया स्वागत

श्री गुरू गोविन्द सिंह महराज प्रकाश पर्व पर शहर मे भव्य शोभा यात्रा मे शामिल हुए टीम के साथ चौहान गुट मुखिया

रायबरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
शहर मे गुरूद्वारे से भव्य गुरु गोविंद सिंह भव्य शोभा यात्रा आयोजित हुई। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियाँ आकर्षण का केन्द्र रही। सिक्ख समाज की भागेदारी एकता की कहानी बयां करती यह शोभा यात्रा मुख्य रोडो पर भ्रमण करते समय जगह-जगह चौराहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान गुट मुखिया हर सुख दुःख मे शिरकत करते है इस बीच चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे उनकी टीम मुखिया ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया और यात्रा मे शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ, जिला अध्यक्ष मो0 उमर, अमित फौजी, संदीप पाठक, एसके सोनी, इम्तियाज खान, आशीष वर्मा, मो0 आरिफ, राजेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, स. अवतार सिंह मोंगा, निलेश सिंह, अरविंद चौधरी, मनीष त्रिपाठी, वसीम खान मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि गुरु गोविंद सिंह यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी, तोरणद्वारों से शहर को सजाया गया, पूरे रास्ते प्रसाद वितरण होता रहा। गुरू गोविन्द सिंह शौर्य, साहस व एकता के प्रतीक थे। श्री गुरू गोविन्द सिंह महराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा के बीच जीसी सिंह चौहान ने कहा कि शौर्य का प्रतीक गुरूद्वारे से निकली यह शोभा यात्रा जनपद की शान व एकता की प्रतीक है। जिसका सभी आम जनमानस
सहित विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जाता है। अस्पताल चौराहे पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने स्वागत ने पंच प्यारों को मार्ल्यापण कर स्वागत किया एवं दरबार साहब पर मिष्ठान अर्पित कर आशीर्वाद लेकर प्रसाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp