रायबरेली, 11.01.2024!

मनु इलेक्ट्रोहोमियोपैथी अनुसंधान केन्द्र सिविल लाइन रायबरेली के तत्वाधान में डा0 काउण्टसीजर मैटी का 215वीं जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाया गया। डा0 काउण्टसीजर मैटी के द्वारा खोजी गई इलेक्ट्रोहोम्योपैथी ऊर्जा साइंस के रूप में चिकित्सा पद्धति की प्रथम पद्धति है, जो पूर्णतयः शाकाहारी एवं भौतिक विज्ञान के सिद्धान्त पर कार्य करती, जहाँ एक ओर पूरा विश्व कैंसर जैसे रोग से ग्रसित हो रहा है, वहीं इलेक्ट्रोहोमियोपैथी में कैंसर दर्द निवारक एवं इलाज सम्भव हो रहा है, सिन्हा इलेक्ट्रोहोमियोपैथिक अनुसंधान केन्द्र (सेहक) गाजियाबाद उ.प्र. के सेन्ट्रल कोआर्डीनेटर डा0 आनन्द सिन्हा ने बताया कि सेहक ने इलेक्ट्रोहोमियोपैथी पद्धति से गैंग्रनालफोर्ट दवा का अविष्कार डा0 के.पी. सिन्हा द्वारा किया गया है, जो पूरे विश्व को कैंसर की पीड़ा से निजात दिलाने के लिए वरदान सिद्ध हो गया, इसके परिणाम लगातार बहुत सकारात्मक होने के कारण सेहक की पूरी टीम को वर्ड कैंसर काँग्रेस सेमिनार में आमंत्रित किया गया, जिससे पूरे देश के इलेक्ट्रो होमियोपैथी जगत में खुशी की लहर आ गई है, वहीं समर्पण चैरीटेबल ट्रस्ट के निदेशक डा0 कुलदीप सेन ने दीप प्रज्जवलित करके डा0 काउण्ट सीजर मैटी को मार्ल्यापण किया और कहा आने वाले समय में इलेक्ट्रोहोमियो मानव जाति के लिए एक सरल पारदर्शी एवं रोग मुक्ति का मजबूत हिस्सा बनेगा। मोहनालाल मणि सिन्हा पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट रायबरेली की निदेशक डा0 आभा सिन्हा ने केक काटकर मैटी जी का जन्म दिन मनाया और पूरे विश्व के लोगों के स्वास्थ्य को स्वस्थ करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से डा0 अरूण श्रीवास्तव, डा0 मनोहर लाल वर्मा, डा0 अतुल गुप्ता, डा0 विवेक श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अनूप राव, यश साहू, गीतेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राकेश कुमार गुप्ता 9140 210037

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp