न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू, में छात्रों के द्वितीय इकाई परीक्षा प्रगति पत्र वितरण का आयोजन किया गया

 

 

महराजगंज ,रायबरेली में छात्रों के द्वितीय इकाई परीक्षा प्रगति पत्र वितरण का आयोजन किया गया | विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन किया गया|

 

 

 

 

सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, उपस्थित अभिभावको के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया|
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी अभिभावकों का विद्यालय परिवार स्वागत करता है |प्रधानाचार्य ने बच्चों के उन्नति के परिपेक्ष में बताते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में आपको एक उत्कृष्ट प्रतिभाशाली व योग्य समूह मिलेगा जो यह सुनिश्चित करता है कि हर बच्चे में प्रगति हो साथ ही विद्यालय छात्रों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण में कल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित करता है| विगत वर्षों से हमारा विद्यालय नित अच्छे परिणामों की ओर अग्रसर होता जा रहा है जिसमें हमारे शिक्षक ,छात्रों और आप जैसे अभिभावकों की कड़ी मेहनत ने ही संभव बनाया है| जब हम सभी एक टीम की तरह काम करते हैं तो बच्चे में प्रगति होना निश्चित हो जाता है |
प्रधानाचार्य ने आगामी शैक्षणिक-सत्र (2024-25) की प्रथम प्रवेश- परीक्षा की भी जानकारी दी जोकि 18/02/ 24 दिन रविवार होगी|
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp