रायबरेली_ आज जिला मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा अध्यक्ष गण अपने विधानसभाओं में जो बूथ कमेटी तैयार की है उनकी सक्रियता को और बढ़ाएं हर बूथ घर-घर जाकर अपना दल एस पार्टी के विषय एवं नितियों को लेकर हर बूथ तक पहुंचाएं। पार्टी का उद्देश्य हर व्यक्ति जो अंतिम पायदान पर खड़ा है उसकी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्त तक पहुंचाएं । इस मौके पर प्रदेश सचिव आलोक पटेल ने कहा कि अपना अपना दल एस पार्टी को प्रदेश में नंबर वन की पार्टी बनाना है। इस मौके पर जिला महासचिव राम बहादुर यादव, अजीम खान, वीरेन कनौजिया, रामकिशुन , इंद्रेश विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मंच राजन पटेल ,शाहिद अल्पसंख्यक के मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल वहाब, महेंद्र, विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल, विजय ,श्री रामपाल ,रेखा पटेल, कंचन ,विजय चौधरी, गौरव रावत ,सत्यम पटेल, अमित पासी जी, सुरेश पटेल ,दिलीप पटेल , प्रेम नारायण मिश्रा,राम जी, जितेंद्र पटेल , दीपक पासी,मलिकदिन चौधरी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के पश्चात दर्जनों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp