ब्लाक महराजगंज में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

 

 


महराजगंज रायबरेली। रविवार को ब्लाक महराजगंज में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लाक में उपस्थित जनता को संबोधित करने के पश्चात जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कड़ाके की ठण्ड में कंबल पाकर खिले चेहरे लोगों को मिलेगी ठण्ड से राहत। वहीं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया क्षेत्र के आए जनता को कंबल वितरण कर क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है कहा आपका बेटा हूं सेवा करता रहूंगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह दद्दू, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी,
मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह, प्रधान डब्बू सिंह, प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू , प्रधान जुगुन तिवारी, अंजनी गुप्ता, रमेश मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp