अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, तीनों गंभीर रूप से हुए घायल वहाँ पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया महराजगंज रायबरेली।महराजगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, तीनों गंभीर रूप से हुए घायल, चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे, एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों को नजदीकी अस्पताल महराजगंज पहुंचाया, वहाँ पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया,दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया,पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी।आपको बताते चलें कि पूरा मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव चौराहे के पास का है।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे उमेश पुत्र सोहनलाल उम्र 22 वर्ष निवासी पलिया कला थाना शिवगढ़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक में बैठे दो अन्य युवक संदीप पुत्र श्री राम व आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य के लिए ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp