डलमऊ रायबरेली।
जिला सामान्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव एवं एमआईएम प्रबंधक राजीव कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की अगुवाई में सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड प्रीओनरशिप डेवलपमेंट संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र गयादीन मौर्य डिग्री कॉलेज डलमऊ में प्रशिक्षण केंद्र में नर्सिंग कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षणर्थियों प्रीति विश्वकर्मा, कोमल, अंजली, जुबेरिया, आराधना मौर्य एवं अंतिमा मौर्य, दीपक पाल को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक बालेंद्र सिंह, रुखसार बानो, प्रिया अग्रहरी, अंकिता सिंह एवं राहुल राजभर प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। वहीं चौहारी प्रशिक्षण केंद्र गदागंज में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक तृप्ति सिंह चेतना एवं नैंसी प्रशिक्षक भी उपस्थित रहीं।
