रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया चौहान गुट लगातार लावारिस शवों को गोद लेकर जलवाने का कार्य कर रहा है, यह कार्य चौहान गुट द्वारा निशुल्क किया जाता है, जिसमें लकड़ी खर्च व शव जलवाने का शुल्क रशीद उसे प्राप्त होती है। जनपद रायबरेली में जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंची मंडला आयुक्त रोशन जैकब से प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन सौपा। जिसमें शव दाह ग्रह में इलेक्ट्रिक मशीन लगवाने की मांग की है, इससे आम जनमानस को भी इसका लाभ मिलेगा वही प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। मंडला आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रायबरेली शव दाह स्थल में इलेक्ट्रिक मशीन लगवाई जायेगी।
