डा पारस देववंशी (प्रोफेसर डा रिजवी पी जी कॉलेज कौशांबी

गुमनाम सेनानियों के पहचान हेतु भारत सरकार की मुहिम में पटवा समाज मना रहा है *”पटवा गौरव सप्ताह (17 नवबंर से 23 नवंबर)

रायबरेली। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद पटवा ने बताया कि गुमनाम सेनानी जंग बहादुर पटवा जी की 118 वीं जयंती पर देश भर में भव्य कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज पंजीकृत के द्वारा सर्वप्रथम 19 नवंबर को रायबरेली जिले में प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देववंशी के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। चंदौली में जिलाध्यक्ष विनोद पटवा के आवास पर, महाराष्ट्र में संगठन मंत्री जय देववंशी पटवा, बंगलुरु में यशोदानंदन पटवा जी, बिहार में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विजय गुप्ता जी, शाहजहांपुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रवि बाबू पाटकर जी आदि ने सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस क्रम में बालामऊ हरदोई के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंगबहादूर पटवा, बहराईच के बराती लाल पटवा, छत्तीगढ़ रायपुर के मंगलदास पाटकर, ललितपुर के जानकी प्रसाद पटवा, पटना के रामधनी भगत, पीलीभीत कलीनगर के रामनरायण पटवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कार्यों को याद किया जा रहा है। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के पदाधिकारियों श्रीमान इंजीनियर टी एन गुप्ता, सुरेश चंद्र पटवा, डा अजय गुप्ता, सानन्द लखेरा, श्रीमती सुषमा गुप्ता, जंत्री प्रसाद, राकेश गुप्ता, शुभम पटवा, आलोक पटवा, एडवोकेट अंबर पटवा, असर्फी लाल पटवा, इंजीनियर शिवरतन गुप्ता, राजकुमार पटवा, अनुज पटवा, आदि वक्ताओं ने विचार रखते हुए सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। विचार गोष्ठी का संचालन आशुतोष पटवा जी ने एवं कार्यक्रम का संयोजन महेश पटवा जी ने किया।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp