दैनिक बुद्ध का संदेश
रायबरेली।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा आज रायबरेली मार्शल आर्ट अकेडमी निकट पीएसी कॉलोनी ओम नगर में महारानी लक्ष्मीबाई जी (स्त्री शक्ति दिवस) के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बालिका वर्ग जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
अभाविप रायबरेली द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस बनाने का मिशन शाहसी के माध्यम से चल रहा है इसी अभियान को गति देने के लिए अभाविप ने कार्यक्रम का आयोजन कराया।
अभाविप रायबरेली विभाग के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा ने बताया की इस प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन अभाविप समय समय पर करता रहता है एवम छात्राओं को एक दिशा देने का काम करता है इसी क्रम में कहा की जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी का बिगुल बजाया था उसी प्रकार से आज के समय में छात्राओं को समाज में बड़ा नकारात्मक लोगो को खत्म करना है।
कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक आशीष जायसवाल ने अभाविप के इस कार्यक्रम का स्वागत किया इस अवसर पर आनंद सिंह, अनुपमसिंह, राज तिवारी, एवम जूडो कराटे के खिलाड़ी प्रशांत सिंह, कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रितिका गुप्ता उपस्थित रहे । प्रतिभागी खिलाड़ियों में वैभवी केसरी , आकृष्टि मौर्या , रागी सिंह , जानवी सिंह , अनुप्रिया मौर्या, आराध्य शुक्ला, अविका, वैष्णवी शुक्ला , श्रेया, आराध्या यादव, मांशी, माही, मैमूना खातून, अद्वैतीका श्रीवास्तव, अर्पिता यादव आदि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुऐ प्रथम स्थान हासिल किया।
