पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर व पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण-

दैनिक बुद्ध का संदेशरा

यबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत थाना परिसर में महिलाओं/बालिकाओं की सहायता व उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही थाना कार्यालय के अभिलेखों से सम्बंधित अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, माल के रख-रखाव, सीसीटीएनएस/कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की गयी तथा स्टोर व हवालात का निरीक्षण किया गया । अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को रात्रि चेकिंग/पिकैट ड्यूटी/बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री संजय त्यागी सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । तत्पश्चात पुलिस कार्यालय रायबरेली का निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत आंकिक शाखा/प्रधान लिपिक शाखा/वाचक कार्यालय/ शिकायत प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, थाना एचटीयू आदि का निरीक्षण किया गया तथा समस्त शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य सरकार सम्पादित करने/कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp