रायबरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी के अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रायबरेली द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार जिला खेल कार्यालय रायबरेली द्वारा 6 नवंबर 2023 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालकों की क्रिकेट हॉकी ताइक्वांडो व टेबल टेनिस तथा बालिकाओं की टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित कैश मनी अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा जो उनके खाते में भेजा जाएगा क्रिकेट हॉकी ताइक्वांडो व टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह 6 नवंबर के पूर्व अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र आधार कार्ड बैंक की पासबुक व फोटो सहित अपना पंजीकरण मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जाकर अवश्य करा ले एक शुभ अवसर है जिसका लाभ उठाएं।
लक्ष्मीकांत शुक्ला सचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन रायबरेली
