रायबरेली। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रायबरेली में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार ने किया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने हुनर, उत्साह और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेले को आकर्षक बनाया।
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार ने प्रत्येक स्टॉल लगाने वाले छात्र-छात्रा को 100-100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह एवं आशुतोष मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अनुशासक डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
