रायबरेली।
आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता उत्पन्न करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आम नागरिकों में विश्वास भी बढ़ा है।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp