रायबरेली । पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना मिल एरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन गुप्ता पुत्र स्व. फूलचंद्र, निवासी ग्राम लोथवारी थाना डीह, जनपद रायबरेली (वर्तमान पता ग्राम डिडिया थाना मिल एरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मलिकमऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस, धारा 87/64 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक हरजीत कुमार
मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
आरक्षी राजेन्द्र सिंह
(थाना मिल एरिया, जनपद रायबरेली)
