‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर
आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर लोक-कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित विभिन्न जनपदों की बहनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की पुस्तक ‘सारथी’ तथा उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही,
रोजगार संगम पोर्टल का मोबाइल ऐप लॉन्च कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹8 करोड़ से अधिक का बीमा प्रीमियम डीबीटी के माध्यम से वितरित किया एवं बाल विवाह की रोकथाम करने वाली महिलाओं तथा महिला हेल्पलाइन (181) में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों व अन्य महिलाओं को ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ से सम्मानित कर 94 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति-पत्र व कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक भी प्रदान किया। समस्त मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं हृदय से अभिनंदन।