रिपोर्ट अरविंद मौर्य

महराजगंज रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट में वार्षिकोत्सव एवं नई तकनीकी शिक्षा की शुरूआत महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल महाराजगंज में सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कालेज प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी मुख्य अतिथि माननीय कालेज प्रबंधक श्री अवधेश बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री समर बहादुर सिंह एवं सम्मानित पत्रकार बन्धुओं तथा अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ने सम्मानित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्जवलन माँ वीणावादिनी एवं माता-पिता का माल्यार्पण कराते हुए कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गयी। जिसमे कालेज प्रबंधक द्वारा विद्यालय के सर्वागीण विकास हेतु तकनीकि शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लीड ग्रुप द्वारा बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रशिक्षित किया गया। गत वर्ष कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को ट्राफी एवं अंगवस्त्र सम्मानित किया गया। वर्तमान सत्र में शतप्रतिशत उपस्थिति लाने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कालेज प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कमल बाजपेयी ने कालेज में इस सत्र से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के विषय में बताया कि हमारे स्कूल में अब बच्चों को स्मार्ट कैरीकुलम पर आधारित स्मार्ट लर्निंग, जिससे सभी कक्षाएँ स्मार्ट करने के साथ सुपर टीचर द्वारा आडियो विजुअल लर्निंग पर आधारित इस सत्र से शिक्षा प्रदान की जायेगी। अन्त में सभी सम्मानित अभिभावकों का आभार के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp