रायबरेली। प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान डीह प्रतिनिधि फूलचंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में तथा विनोद कुमार अग्रहरि की देखरेख में जनपद स्तरीय अग्रहरि समाज वैवाहिक मेलजोल एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण एजेंडा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रायबरेली अग्रहरि समाज के संरक्षक मंगल प्रसाद वैश्य एवं प्रधान दयावती अग्रहरि आदि द्वारा अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

इस बैठक में पूरे जनपद से सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रमुख व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य समाज के भीतर विवाह योग्य युवक-युवतियों की पहचान, सामाजिक समन्वय तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने हेतु एक ठोस रूपरेखा तैयार करना रहा।
एजेंडा बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी श्री अग्रहरि ने मुखर रूप से कहा कि समाज में विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का व्यवस्थित डाटा संकलन किया जाना समय की आवश्यकता है, जिससे योग्य संबंधों का निर्माण सरल हो सके।

उन्होंने आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से कमजोर लोगों को सम्मानजनक एवं गोपनीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
बैठक में विवाह विषय के साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने प्रस्तुत प्रस्तावों का
सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि
आगामी 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को जगतपुर में
जनपद स्तरीय अग्रहरि समाज का वृहद वैवाहिक मेलजोल एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अग्रहरि समाज रायबरेली के संरक्षक मंगल प्रसाद वैश्य, रायबरेली जिलाध्यक्ष राजेंद्र वैश्य,
महामंत्री शिव सागर अग्रहरि,
प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष भोला अग्रहरि, प्रधान बाबूगंज अजय अग्रहरि, लालगंज से अनिल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, गौरीगंज से माताप्रसाद वैश्य बाबूजी, मुन्ना अग्रहरि, राजेंद्र अग्रहरि, श्रीराम वैश्य, रामगोपाल वैश्य, युवाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रहरि, इंजीनियर रमेश अग्रहरि, राम बहादुर वैश्य, शिवकुमार, हरिशंकर अग्रहरि राम संत अग्रहरि सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp