रायबरेली,।वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के सुगम एवं त्वरित निपटान के लिए “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत जनपद रायबरेली में जन-जागरूकता के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह रहे। कार्यक्रम में जनपद के समस्त बैंक जिला समन्वयक ,विभिन्न वित्तीय संस्थानों के अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंकों में लंबे समय से लंबित अदावा जमाओं की जानकारी, दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं खाताधारकों/वारिसों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्रणी जिला प्रबधक रुपेश दूबे द्वारा बताया गया की रायबरेली जिले की अनक्लेम्ड एसेट्स में 3.74 लाख खातों में 131.90 करोंड़ रुपये अदावी राशियों में स्थानांतरित हो गये थे जिनको उनके सही खातों में वापसी हेतु सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अदावी जमाओं का समयबद्ध निपटान अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को उनकी वैध राशि शीघ्र प्राप्त करायी जा सके उन्होंने सभी बैंकों एवं सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया कि अदावी खातों की पहचान कर दावों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया जाए। इस अभियान के अंतर्गत बैंक, पात्र लाभार्थी जो शारीरिक रूप से असमर्थ हैं उनके घर जाकर यह सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे उनकी धनराशि उन तक पहुचायीं जा सके। इसी क्रम में शिखा श्रीवास्तव जो बैंक जाने में समर्थ नहीं थी बैंक द्वारा उनके घर तक जाकर प्रक्रिया पूरी करवाकर उनकी धनराशि वापस करवाई गयी एवं इस कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा अन्य लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गए, लम्बे समय से रुकी धनराशि प्राप्त होने पर लाभार्थियों विशेषकर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर संतोष एवं राहत साफ़ दिखाई दी।कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक-नाबार्ड रवि शंकर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक-उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हरी प्रसाद, डीजीएम- जिला कोपरेटिव बैंक दीना नाथ राम, निदेशक आरसेटी नरेश मीना एवं  ज़े.आर मीना एवं जिला अग्रणी कार्यालय से सुश्री आरती निगम एवं अन्य की सक्रिय सहभागिता रही।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp